{"_id":"5a27032d4f1c1b74698c009c","slug":"201512506157-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने काशी को स्वच्छ बनाने का पाठ पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने काशी को स्वच्छ बनाने का पाठ पढ़ाया
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सहित प्रदेश के नवनिर्वाचित भाजपा के 14 महापौरों से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी महापौरों को ‘स्वच्छता ही विकास की नींव है’ का पाठ पढ़ाया। पीएम से मुलाकात के बाद बनारस लौटीं महापौर मृदुला जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। मृदुला ने कहा कि काशी को स्वच्छ शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीएम से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान पीएम ने सभी महापौरों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ समाज की सेवा करें। काशी ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश के विकास की बात कही। उन्होंने सभी महापौरों को जीतने की बधाई और आशीर्वाद दिया। सभी के साथ नाश्ता, भोजन और चाय पर चर्चा हुई। मृदुला ने बताया कि किसी एक व्यक्ति या एक जिले के विकास पर उनका फोकस नहीं था। पूरे देश के विकास पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था लेकिन साइक्लोन के चलते वहां नहीं जा सकी। आगे पार्टी का जैसा निर्देश मिलेगा, पालन किया जाएगा।