फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़कें-गलियां डूबीं, घरों-दुकानों में घुसा पानी

सड़कें-गलियां डूबीं, घरों-दुकानों में घुसा पानी

Mon, 31 Jul 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
सड़कें-गलियां डूबीं, घरों-दुकानों में घुसा पानी
वाराणसी। ढाई घंटे की झमाझम बारिश से रविवार की तड़के शहर की अधिकतर सड़कें और गलियां डूब गईं। कई जगह घरों-दुकानों में पानी घुसने से अफरातफरी मच गई। जलनिकासी के इंतजाम ध्वस्त होने से जगह-जगह सड़कों से घरों तक सीवर उफनाया। जलभराव के बीच गंदगी और दुर्गंध से इतनी सांसत कि लोग बारिश के घंटों बाद तक घरों में कैद होकर रह गए। शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल गोदौलिया, नई सड़क से गुरुबाग, रथयात्रा तक जलभराव से अफरातफरी मची। कमच्छा, भेलूपुर और लंका के अलावा अंधरापुल, तेलियाबाग से चौकाघाट और फिर अर्दलीबाजार, भोजूबीर, पांडेयपुर तक दुश्वारियां ऐसी ही थीं। पांडेयपुर और वरुणापार के हिस्सों में भी जलभराव और गंदगी से लोग बेहाल हुए।
विज्ञापन

घंटे-दो घंटे की बारिश में जलभराव से बेहाल होते शहर में जलनिकासी के नगर निगम प्रशासन के दावों की लगातार धज्जियां उड़ रही हैं। सावन मेला के बावजूद प्रमुख मार्गों के भी नाले-नालियां और सीवर लाइनें दुरुस्त नहीं हैं। बारिश के पानी की निकासी न हो पाने के साथ ही सबसे बड़ी समस्या सीवर के ओवरफ्लो करने या फिर बैक मारने की है। भोर में ढाई घंटे की बारिश के बाद अधिकतर मुहल्लों, कॉलोनियों में लोग पूरे दिन परेशान हुए। कई इलाकों में तो शाम तक पानी भरा हुआ था। रवींद्रपुरी मार्ग पर तो करीब डेढ़ किमी तक पानी भरने से लोग परेशान हुए। सिगरा-सोनिया इलाके में भी जगह-जगह जलभराव से मुसीबत हुई। सोनिया तालाब की जलकुंभी बहकर आसपास के इलाकों तक पहुंच गई। महमूरगंज के शिवाजी नगर के अलावा बजरडीहा, सरैया क्षेत्र के कई मुहल्लों में लोग घरों में घुसा पानी निकालने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन

ट्रेनों के परिचालन में आई दिक्कत
कैंट स्टेशन पर रेल पटरी पर जलभराव से करीब दो घंटे तक परिचालन में दिक्कतें आईं। ऑन काल ट्रेनों का परिचालन कराया गया। वहीं, रेलवे कॉलोनियों में सीवर उफनाकर आवासों तक पहुंच गया। कई बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के परिसर में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed