फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चिरैयाकोट बाजार में जाम पड़ा है नाला

चिरैयाकोट बाजार में जाम पड़ा है नाला

Wed, 07 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चिरैयाकोट बाजार में  जाम पड़ा है नाला
चिरैयाकोट बाजार में जाम पड़ा है नाला
विज्ञापन

सरसेना। क्षेत्र के चिरैयाकोट बाजार में जल निकासी के लिए बना लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया नाला जाम हो गया है। हल्की बारिश में ही नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। बाजार जाने वाले लोगों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं कराया जा सका है।

क्षेत्र के चिरैयाकोट बाजार में जल निकासी के लिए बना लाखों रुपये की लागत से बनवाए गए नाले की साफ सफाई न कराए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। हल्की बरसात होते ही नाला जाम हो गया है। गंदा पानी सड़क पर बहते रहने से लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। दुर्गंध उठने से लोगों को नाक मुंह बंद कर आना जाना पड़ रहा है। गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण रोडवेज बस स्टाप के पास बुनकर मोहल्ले की, चौक से तकिया बाजार और थाने के पास त्रिमुहानी पर की दशा तो और भी दयनीय हो गई है । गत वर्ष चिरैयाकोट बाजार के दर्जनों लोगों का लाखों रुपये के सामानों का नुकसान हो गया था। जलजमाव रहने से लाखों की लागत से बनी सड़क भी टूट रही है। साथ ही रास्ते में फैले हुये गंदा पानी के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बाजार निवासी अब्दुल सत्तार, मुंशी कुरेशी, नजरे आलम, ओमप्रकाश मद्धेशिया, रमेशचंद मौर्य, राकेशचंद वर्मा, अशोक वर्मा, रविंद्र मौर्य, मोनू गुप्ता, इदरीस अंसारी का कहना है कि नाले की साफ सफाई कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया बावजूद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। नाले की सफाई अविलंब नहीं कराई गई तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed