वाराणसी: यातायात व्यवस्था संभालने के लिए शामिल होंगे 200 अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मी, कमिश्रनर ने दिए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण सहित एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहरवासियों को जाम से मुक्त कराने और सुगम यातायात के लिए अन्य जिलों से दो सौ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती शहर के विभिन्न चौराहों पर की जाएगी।
बृहस्पतिवार को एसीपी यातायात को बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं चौराहों पर वाहनों की आवाजाही सुगम बनाए रखने के लिए चौराहों पर बनी स्टॉप लाइन को दोबारा पेंटिंग कराए जाने के लिए पुलिस आयुक्त ने मातहतों को निर्देशित किया है।
बेतरतीब वाहनों का चालान करने का निर्देश
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधार के क्र्रम में दो सौ और ट्रैफिक कर्मियों को शामिल किया गया है। डेढ़ माह तक ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती शहर में रहेगी। मुख्य सड़कों पर खडे़ बेतरतीब वाहनों का चालान करने का निर्देश दिया गया है।
वाहन चेकिंग के नाम पर ना हो उत्पीड़न
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर इलाकाई थानेदारों को भी निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही पुलिस को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वाहन चेकिंग के नाम पर दोपहिया वाहन चालकों का उत्पीड़न नहीं किया जाए। खासकर बुजुर्ग और महिलाओं के संग जाने वाले पुरुषों के वाहन न रोकें जाएं। तीन सवारी वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।