{"_id":"610036718ebc3e58464e4b3c","slug":"20-years-imprisonment-for-accused-of-sexual-assault-with-six-year-old-girl-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की कैद कैद, 50 हजारा का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की कैद कैद, 50 हजारा का जुर्माना
Tue, 27 Jul 2021 10:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:08 PM IST
सार
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो त्रिभुवन नाथ की अदालत ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में मंगलवार को देवगांव आजमगढ़ निवासी करिया को 20 वर्ष की कड़ी कैद और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो त्रिभुवन नाथ की अदालत ने मंगलवार को दुष्कर्म के एक दोषी को 20 वर्ष की कड़ी कैद और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। आजमगढ़ जिले के देवगांव निवासी दोषी करिया ने छह महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ल व एडीजीसी ज्योति शंकर उपाध्याय के अनुसार, प्रकरण में वादी और उसकी पत्नी भट्टे पर काम करती थी। मार्च 2020 को बलुआघाट भट्टे पर वह काम करने गए थे। चोलापुर क्षेत्र स्थित घर के बगल के रिश्तेदार ने बेर दिलाने के नाम पर बच्ची को शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मासूम के साथ हुई घटना पर वादी ने चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। अदालत में पीड़िता, वादी, डॉक्टर समेत पांच गवाहों के बयान के बाद अभियुक्त को दोषी पाया और सजा सुनाई।
विज्ञापन