फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 wards will increase in varanasi nagar nigam Officers are awaiting mandate for delimitation nikay chunav in November

वाराणसी नगर निगम में बढ़ेंगे 20 वार्ड: परिसीमन के लिए अधिकारियों को शासनादेश का इंतजार, नवंबर में होंगे निकाय चुनाव

Mon, 18 Apr 2022 05:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Apr 2022 05:32 PM IST
सार

2011 की जनगणना के आधार पर वाराणसी में वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। हालांकि अभी नगर निगम के अधिकारियों को शासनादेश का इंतजार है। 

विज्ञापन
20 wards will increase in varanasi nagar nigam Officers are awaiting mandate for delimitation nikay chunav in November
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेड्यूल के अनुसार निकाय चुनाव नवंबर माह में होना है। परिसीमन के बाद वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में 20 वार्ड और एक जोन बढ़ जाएंगे और इसी आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे। 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। हालांकि अभी नगर निगम के अधिकारियों को शासनादेश का इंतजार है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार मई माह तक परिसीमन का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। पंचायत के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि 2017 में 90 वार्डों में चुनाव कराया गया था। उस दौरान नगर में परिवारों की संख्या 190835 और कुल जनसंख्या 1198491 थी। अब यहां जनसंख्या बढ़ गई है। साथ ही 89 गांवों को भी नगर निगम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

जोन की संख्या छह और वार्डों की संख्या 110 हो जाएगी

मौजूदा स्थिति के अनुसार करीब 20 वार्ड बढ़ेंगे। एक वार्ड में तीन से चार गांव आएंगे। साथ ही एक जोन बढ़ जाएंगे। परिसीमन के बाद जोन की संख्या छह और वार्डों की संख्या 110 हो जाएगी।  मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम पीके द्विवेदी ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का परिसीमन होगा। शासन से आदेश का इंतजार किया जा रहा है। एक वार्ड में चार गांवों को रखा जाएगा। करीब 20 वार्ड बढ़ जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

धार्मिक और पर्यटन स्थलों के नाम पर रखे जाएंगे वार्डों के नाम

नगर निगम सीमा में शामिल गांवों के मकानों के नंबर एलाट किए जाएंगे। इसके साथ ही वार्डों का नामकरण किया जाएगा। अधिक जनसंख्या वाले मोहल्ले के नाम से वार्ड का नाम घोषित किया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल के नाम पर भी वार्डों के नाम रखे जाएंगे। वरुणापार जोन में 47 गांव हैं। दशाश्वमेध, भेलूपुर  में 15-15 और आदमपुर में 2 गांव हैं। जिन्हें नगर निगम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed