{"_id":"1c9bff016bcf32677179032829fa06e2","slug":"20-new-auto-stands-to-be-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेंगे 20 नए आटो स्टैंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेंगे 20 नए आटो स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Wed, 11 Feb 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में प्रस्तावित करीब 20 आटो स्टैंड का नक्शा तैयार करने के लिए 12 फरवरी से सर्वे शुरू होगा। सर्वे करने वाली टीम में नगर निगम के इंजीनियर, यातायात पुलिस, आरटीओ, स्थानीय थाने की पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। सर्वे का काम 18 फरवरी तक पूरा हो जाएगा, इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि महाशिवरात्रि के चलते 16 और 17 फरवरी को सर्वे का काम नहीं होगा। यह निर्णय मंगलवार को एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय की अध्यक्षता में रायफल क्लब में हुई बैठक में लिया गया।
शहर को जाम से निजात दिलाने व आटो खड़ा करने में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए प्रशासन सारनाथ से कैंट और लंका से कैंट तक लगभग 20 आटो स्टैंड बनाने का निर्णय लिया है। इनमें गोदौलिया, मैदागिन, बेनियाबाग, पांडेयपुर, कचहरी, मंडुवाडीह आदि जगह शामिल है। एडीएम सिटी ने बताया कि आटो रिक्शा वालों की सबसे बड़ी समस्या स्टैंड की है।
उनकी समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम को स्टैंड का नक्शा बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। नगर निगम के इंजीनियर ने जो नक्शा बनाया था उससे कई तरह की दिक्कतें पैदा हो सकती है। एसपी ट्रैफिक लाल बहादुर के ऐतराज पर नगर निगम के नक्शे को खारिज कर दिया गया है। पुन: नया नक्शा बनाने के लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो निर्धारित अवधि में अपनी रिपोर्ट देंगे।