{"_id":"6272d7bfd89388427f1339dd","slug":"20-lakh-saplings-will-be-planted-to-increase-greenery-varanasi-news-vns6518287155","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाभियान: वाराणसी में हरियाली बढ़ाने को लगाए जाएंगे 20 लाख पौधे, जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाभियान: वाराणसी में हरियाली बढ़ाने को लगाए जाएंगे 20 लाख पौधे, जिला प्रशासन ने तैयार किया प्लान
Thu, 05 May 2022 01:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:15 AM IST
सार
मानसून की शुरुआत के साथ ही वाराणसी में पौधरोपण का महाभियान शुरू होगा। इस महाअभियान के तहत वाराणसी में 20 लाख पौधे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
पौधरोपण।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी जिले की आबोहवा को सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने प्लान तैयार किया है। मानसून की शुरुआत के साथ ही वाराणसी में पौधरोपण का महाभियान शुरू होगा। इस महाअभियान के तहत वाराणसी में 20 लाख पौधे लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विकास भवन में जिला वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक की। उन्होंने ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत द्वारा अमृत महोत्सव उद्यान की स्थापना का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
जुलाई में शुरू हाने वाले पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग द्वारा 6 लाख 59 हजार 358 व जनपद स्तरीय अन्य सभी विभागों से 14 लाख 18 हजार 260 पौधे लगाए जाएंगे। जिले में पौधरोपण अभियान को लेकर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
44 गंगा ग्राम में होगी गंगा आरती
जिला गंगा समिति के लोगों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने सभी 44 गंगा ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ गंगा आरती कराए जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर के रूप में 75 जलाशयों का निर्माण व कायाकल्प के साथ नए जलाशयों के चिन्हांकन किए जाने के लिए निर्देशित किया।