फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 demo schools to be built in the district, quality of education will improve

जिले में बनेंगे 20 डेमो स्कूल, सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता

Mon, 12 Apr 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
20 demo schools to be built in the district, quality of education will improve
रीड एलांग कार्यक्रम के तहत जिले के 1144 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 20 डेमोंसट्रेशन (डेमो) स्कूल विकसित किए जाएंगे। प्रथम चरण में प्रदेश के 25 जिलों से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसमें वाराणसी समेत मऊ, सोनभ्रद व जौनपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मिशन प्रेरणा के समग्र शिक्षा अभियान के तहत रीड एलांग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने गूगल से टाइअप करके रीड एलांग एप को विकसित किया है। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के बाद जब स्कूल बंद हुए तो परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल पर शिक्षकों ने घर-घर जाकर अपलोड करवाया था। एप का उद्देश्य बच्चों में भाषायी ज्ञान को खेल-खेल में बढ़ाना है। इस एप के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से लेकर पांच तक के पाठ्यक्रम को भी जोड़ने की तैयारी है। इसको लेकर प्रत्येक जिले में स्कूलों को डेमोस्ट्रेशन स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के लिए होगी ये गतिविधियां
कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चों की शिक्षा पर काफी असर पड़ा है। डेमो स्कूलों में बच्चों के लिए तरह-तरह से गतिविधियां होती रहेंगी, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा महानिदेशक की ओर से रीड एलांग कार्यक्रम के लिए डेमो स्कूल चिन्हित करने का निर्देश आया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने ब्लॉक के ऐसे विद्यालयों का चयन करने को कहा है जहां प्रत्येक कक्षा के लिए एक अध्यापक है। शिक्षक संकुल व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को दायित्व सौंपा गया है। -राकेश सिंह, बीएसए

कैसे करेगा कार्य
डेमो विद्यालय के शिक्षक अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को रीड एलांग एप के जरिए बच्चों को पढ़ाई कराना सीखाएंगे। डेमो स्कूल के शिक्षकों का वीडियो यू-ट्यूब पर भी अपलोड होगा। जिससे कोई भी रीड एलांग एप के जरिए पढ़ाई करने का तरीका जान सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed