{"_id":"ff14b5da71fc3d8f5320c37f3b953b76","slug":"2-patient-infected-by-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
वाराणसी।
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। शुक्रवार को पीजीआई से दोनों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम जहां सतर्क हो गई है वहीं मरीजों के इलाज में विशेष सावधानी बरती जा रही है।
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की तरह बनारस में भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप देखा जा रहा है। अब तक करीब चार संदिग्ध मरीजों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल और लंका, भिखारीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। करीब एक सप्ताह पहले कबीरचौरा में भर्ती राजस्थान निवासी छत्रपति और शिवपुर निवासी सुनैना देवी का थ्रोड स्वॉब जांच के लिए पीजीआई भेजा गया था।
इनमें काशी भ्रमण पर आए क्षत्रपति की तबियत बिगड़ने पर पहले उन्हें लंका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में तबियत में सुधार न होने पर कबीरचौरा लाया गया था। जांच रिपोर्ट के इंतजार में क्षत्रपति के परिवार के सदस्य उसे राजस्थान लेते गए जबकि सुनैना अभी भी आइशोलेशन वार्ड में भर्ती है। जांच रिपोर्ट में एचवन, एनवन वायरस के पाजीटिव होने की पुष्टि अस्पताल के फीजिशियन डॉ. आरके शर्मा ने की है।
विज्ञापन
अभाविप ने अस्पताल में बांटा मॉस्क
वाराणसी। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। बावजूद इसके अस्पताल में चिकित्सकों, कर्मचारियों को मॉस्क नहीं मिल पा रहा है। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीएवी पीजी कालेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंडलीय अस्पताल जाकर लोगों में मॉस्क का वितरण किया। इस दौरान वरुण सिंह, अजीत शेखर, अश्वनी लाहिड़ी, शुभम आदि मौजूद रहे।