फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2.05 crore offer to IIT BHU student

आईआईटी बीएचयू के छात्र को दो 2.05 करोड़ का ऑफर

Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
2.05 crore offer to IIT BHU student
आईआईटी बीएचयू में मंगलवार आधी रात से शुरू कैंपस प्लेसमेंट के तहत बुधवार को पहले दिन ही एक छात्र को 2.05 करोड़ रुपये का ऑफर मिला। एक यूनाइटेड स्टेट की कंपनी की ओर से जो ऑफर उसे दिया गया है, वह इस साल का अब तक का सर्वाधिक पैकेज है। इधर, राजपूताना हॉस्टल में कैंपस प्लेसमेंट को लेकर रात भर चहल पहल अधिक रही। यहां जो छात्र कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हो रहे थे, उनकी मदद के लिए अन्य छात्र भी यहां मौजूद रहे। हर कोई कैंपस प्लेसमेंट को लेकर बहुत उत्साहित दिख रहा था।
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट में शामिल छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पोर्टल भी तैयार कराया गया है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट से जुड़ी हर जानकारी मिल रही है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण समाप्त होने तक 55 कंपनियों ने विभिन्न छात्रों को 232 ऑफर लेटर दिए। इसमें औसतन 32.89 लाख सालाना और न्यूनतम 12 लाख रुपये का सालाना का पैकेज मिला।
विज्ञापन

संस्थान से हुए हैं 1243 पंजीकरण
कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल संस्थान से 1243 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम, टॉटा, माइक्रॉन, ओराकल, माइक्रोसाफ्ट आदि कंपनियां भाग ले रही हैं। इससे पहले 66 कंपनियों ने इंटर्नशिप के दौरान ही बीटेक तृतीय वर्ष और आईडीडी चतुर्थ वर्ष के कुल 241 छात्र-छात्राओं को अपने यहां प्री प्लेसमेंट ऑफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed