फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   197 Gram Panchayats not formed even after swearing

शपथ ग्रहण के बाद भी 197 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं

Sat, 15 May 2021 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
197 Gram Panchayats not formed even after swearing
वाराणसी। प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद भी जिले की 197 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। दरअसल, इन गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम है। ऐसे में गांवों का विकास कार्य भी प्रभावित होगा। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के 2,895 सीटों पर कोई दावेदार नहीं होने पर सीटें खाली रह जाएंगी। अब इन सीटों पर जून में उपचुनाव कराए जाने की बात हो रही है। इसके बाद ही प्रभावित ग्राम पंचायतों का गठन हो पाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ने को लेकर ग्रामीणों में खासी रुचि रही। इसके विपरीत ग्राम पंचायत सदस्य बनने को लेकर वह सामने नहीं आए। ग्राम पंचायत के गठन के लिए दो तिहाई सदस्यों का निर्वाचन अनिवार्य है। इससे कम सदस्य पर गांव की सरकार का गठन नहीं हो पाएगा। प्रधान तथा पंचायत से जुड़ी समितियों के खाते भी नहीं खुल पाएंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल पदों की संख्या 8, 978 है। 4751 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। 1327 लोग चुनाव लड़े थे। 2895 पद रिक्त रह गए थे। कुल 6086 पदों पर चुनाव की घोषणा की गई थी। 197 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम है। ऐसे में ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। यहां की रिक्त सीटों पर बाद में चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed