फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   195 found corona positive including fourteen people of Tarna Shivpur

वाराणसी: तरना शिवपुर के चौदह लोगों समेत 195 मिले कोरोना पॉजिटिव, दो मरीजों की मौत 

Sun, 13 Sep 2020 10:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 13 Sep 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
195 found corona positive including fourteen people of Tarna Shivpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 2 मरीजों की मौत हो गई जबकि सबसे ज्यादा तरना बाजार शिवपुर में 14 लोग समेत अलग अलग जगहों से कुल 195 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अलग-अलग जगहों से एक साल से कम उम्र के दो बच्चों सहित छह साल तक के 10 बच्चों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 3073 सैंपल की रिपोर्ट मिली जबकि कुल 2188 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती जलालीपट्टी निवासी 53 वर्षीय महिला और पांडेपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। नए मरीजों में सबसे ज्यादा तरना शिवपुर में 14 लोग, नाटी इमली 5, सिगरा से तीन और सारनाथ से दो लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन, डीएलडब्लू, लल्लापुरा, डॉक्टर्स कॉलोनी पांडेपुर में भी मरीज मिले हैं। रविवार को होम आइसोलेशन में भर्ती 169 लोग स्वस्थ हुए जबकि अस्पतालों से 29 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि अब कुल 10363 मरीजों में 8468 के डिस्चार्ज और 174 की मौत के बाद अब 1721 लोग एक्टिव केस हैं। पैगंबरपुर पहाड़िया में 6 वर्ष की बच्ची, श्रीनगर कॉलोनी में 4 वर्ष के बच्चे के साथ ही सुषमानगर नारायणपुर और बिर्दोपुर आशीर्वाद हॉस्पिटल में 2-2 साल के बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रहेजा अपार्टमेंट पांडेपुर और जानकीनगर ककरमत्ता में 1 साल से कम उम्र के 2 बच्चों, तरना बाजार शिवपुर में 6 साल और सामनेघाट नगवा में 5 साल की बच्ची और प्रेमचंद नगर कॉलोनी पांडेपुर में 6 साल की बच्ची, वैष्णवी नगर कॉलोनी सुसुवाही में 3 साल की बच्ची में कोरोना की पुष्टि हुई है। 
 

कैंसर अस्पताल,हाइडल कालोनी में भी मिले नए मरीज

रविवार को स्वास्थ्य विभाग को पहाड़िया, पटेल नगर कॉलोनी, हीरापुर, लक्ष्मणपुर, चांदमारी, पांडेयपुर, श्रीनगर कॉलोनी पहाड़िया,ओमनगर कॉलोनी,सारनाथ, चोलापुर,राम जानकी धाम कॉलोनी, ब्रिज एनक्लेव, विनायक अपार्टमेंट गणेश धाम कॉलोनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल, गोलाघाट, स्वास्तिक टावर महमूरगंज, मेंटल हॉस्पिटल पांडेयपुर, डॉक्टर्स कॉलोनी पांडेयपुर,  माधव मार्केट, आलोक नगर कॉलोनी सामने घाट, डीएलडब्लू ककरमत्ता, इंदिरा नगर एक्सटेंशन चितईपुर में भी मरीज मिले हैं।

इसके अलावा डीएलडब्लू,  हाइडल कॉलोनी सुंदरपुर, शिवपुर, सूर्य विहार कॉलोनी, सामने घाट में 4 लोग संक्रमित हुए हैं,जबकि प्रेमचंद नगर कॉलोनी, गंगा पुरम कॉलोनी, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में भी एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है।  रेलवे कॉलोनी,कैंट ,निराला नगर,मान महल मंदिर,जगतगंज, डिस्ट्रिक्ट जज कंपाउंड ,पुलिस लाइन में भी रहने वाले लोगों में कोरोना की  पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed