फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लोकसभा चुनाव में काशी पर टिकी रहेगी सबकी निगाहें

लोकसभा चुनाव में काशी पर टिकी रहेगी सबकी निगाहें

Mon, 11 Mar 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में काशी पर टिकी रहेगी सबकी निगाहें
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर काशी पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। कारण कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार वाराणसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसे लेकर कांग्रेस और गठबंधन सहित अन्य दल नए सिरे से रणनीति तय करने में जुटे हुए हैं। विपक्षी दलों का प्रयास यह है कि वो ऐसा उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारें जो दमखम के साथ प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला कर सके।
विज्ञापन

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया तो देश और दुनिया की निगाहें यहां के मतदान परिणाम पर थीं। प्रधानमंत्री के प्रमुख प्रतिद्वंदी के तौर पर 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई थी तो कांग्रेस ने सियासी मैदान में पूर्व विधायक अजय राय को उतारा था। फिलहाल कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं और अंदरखाने सहमति बनाई जा रही है। कुल मिलाकर विपक्षी दल यहां से किसी ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारने की कोशिश में है जो भाजपा के मुकाबले का हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed