फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सर्वार्थ सिद्धि योग में भूमि पूजन करेंगे प्रधानमंत्री

सर्वार्थ सिद्धि योग में भूमि पूजन करेंगे प्रधानमंत्री

Fri, 08 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
सर्वार्थ सिद्धि योग में भूमि पूजन करेंगे प्रधानमंत्री
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्घि योग में करेंगे। इससे पहले वह बाबा विश्वनाथ का पूजन करेंगे और अंत में बाबा के दरबार से पहली बार मां गंगा का दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री छत्ताद्वार से प्रवेश कर सीधे बाबा दरबार में पहुंचेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी के निर्देशन में मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश मिश्र और राजेश कुमार गर्भगृह में पूजन कराएंगे। चार से पांच मिनट पूजा के बाद प्रधानमंत्री मिर्जापुर मठ की जमीन पर पहुंचेंगे। भूमि पूजन के बाद पांच बार गैंती से मिट्टी खोदेंगे। पुजारी नीरज पांडेय और टेक नारायण उपाध्याय भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराएंगे। आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्घि योग में भूमि पूजन होगा। इस दिन ही मां काली के महान उपासक राम कृष्ण परमहंस की जयंती है, इस योग में सविधि कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि पहले पंच कलश में पंच देवता की स्थापना करके पांच शिलाएं नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा की स्थापना होगी। इसके बाद वैदिक रीति से पूजन किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मंदिर से गंगा घाट तक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मंदिर परिसर को सजाया गया है। सभी दीवारों को रंग रोगन कर सही किया गया और उखड़े पत्थरों को ठीक ठाक किया गया। बिजली के तार और खंभे सही किए गए। साथ ही सभी धातु से बने मंदिरों के दरवाजे साफ करके चमकाए गए। चारों ओर तोरणद्वार और फूल पत्तियों से परिसर और धाम को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री काशी प्रवास के दौरान 15 किलोमीटर लंबा सफर सड़क मार्ग से तय करेंगे। पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ मंदिर और फिर हस्तकला संकुल तक की यात्रा में प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री सुबह पुलिस लाइन हेलीपैड से विश्वनाथ मंदिर के लिए निकलेंगे। वे मकबूल आलम रोड, चौकाघाट, संस्कृत विश्वविद्यालय, लहुराबीर चौराहा, पिपलानी कटरा, कबीर चौरा, मैदागिन, बुलानाला, चौक होते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान काशी की परंपरा के अनुरूप चंदन, भभूत और टीका लगाकर भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग ओम नम: शिवाय और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ राष्ट्रीय ध्वज व भाजपा का झंडा लहराकर 100 से ज्यादा स्थानों पर पीएम का स्वागत करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि मंडल अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्वागत टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed