{"_id":"5c705f26bdec22073e1b63e1","slug":"191550868262-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में घायल एनडीआरएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में घायल एनडीआरएफ जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एनडीआरएफ के रेस्क्यूर राजेंद्र गौतम ने प्रयागराज में डूबते श्रद्धालु की जान बचाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार की सुबह सफदरगंज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वे पटना स्थित नौवीं वाहिनी एनडीआरएफ में कार्यरत थे व हिमाचल प्रदेश के विलासपुर स्थित लाहर गांव के रहने वाले थे।
कांस्टेबल राजेंद्र गौतम 19 फ रवरी को कुंभ के सोमेश्वर घाट पर एक श्रद्धालु को बचाने के दौरान घायल हो गए थे। घायल अवस्था में भी उन्होंने डूबते व्यक्ति का हाथ नहीं छोड़ा। श्रद्धालु को तो बचा लिया लेकिन अत्यधिक चोट के कारण वे अचेत होकर पानी में गिर पड़े। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सेक्टर हॉस्पिटल से सेंट्रल और फिर वहां से स्वरूप रानी जिला अस्पताल में भेज दिया गया। रीढ़ की हड्डी तीन जगह से टूट गई थी। ऐसी स्थिति में राजेंद्र को एयर एंबुलेंस से सफ़ दरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली ले जाया गया। 20 फ रवरी को चिकित्सकों की एक टीम ने ऑपरेशन भी किया। स्थिति में सुधार होने लगा था, लेकिन 21 फ रवरी को मध्य रात्रि में उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। शुक्रवार की सुबह 4:45 बजे उनकी मौत हो गई। प्रधान महानिदेशक एनडीआरएफ सत्य नारायण ने कहा कि शहीद राजेंद्र गौतम के उत्कृष्ट योगदान को एनडीआरएफ सदैव याद रखेगा।