{"_id":"5c3265f3bdec2256a22385f7","slug":"191546806771-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकस्मिक अवकाश लेकर लखनऊ में धरना देंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकस्मिक अवकाश लेकर लखनऊ में धरना देंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने अब आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया है। इसके तहत 21 जनवरी को आकस्मिक अवकाश लेकर शिक्षक लखनऊ पहुंचेंगे और शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना देंगे। रविवार को जेपी मेहता इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्याें के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद हुई बैठक में इसका फैसला हुआ।
कॉलेज में आयोजित समारोह में संघ के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से शिक्षक 21 जनवरी को अवकाश लेकर लखनऊ पहुंचेंगे। यहां धरना देकर सरकार से जल्द से जल्द मांगों पर जल्द कार्यवाही का दबाव बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री दिनेश सिंह, जेपी राय, बीरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक श्रीवास्तव, शिवमूरत यादव, रघुवंश राय, अरविंद सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
इनसेट
किया सद्बुद्धि यज्ञ
पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त संघर्ष संचालन समिति(एस-4) के आह्वान पर चल रहे आंदोलन में रविवार को शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर के हनुमान मंदिर पर सद्बुद्धि यज्ञ कर सरकार से कार्रवाई की मांग की। विनोद उपाध्याय, शैलेंद्र विक्रम सिंह, संतोष सिंह, आशीष श्रीवास्तव आदि ने बताया कि अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी सरकार पेंशन बहाली की दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही हैं। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आने वाले चुनाव में शिक्षक इसका जवाब देंगे।