{"_id":"5c25364abdec22569a51b6b7","slug":"191545942602-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुल में दो हजार हुनरमंदों को संबोधित करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुल में दो हजार हुनरमंदों को संबोधित करेंगे पीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 29 दिसंबर को पीएम चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र व बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे। सूत्रों की मानें तो संकुल में पीएम वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत हर जिले से 10 -10 हुनरमंदों के अलावा हस्कला, कास्तकारी, साड़ी, बुनकर आदि से जुड़े दो हजार लोगों को संबोधित करेंगे।
गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, डीएम सुरेंद्र सिंह के अलावा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और कमियों को दूर कराने में जुटे रहे। इस दौरान डीएम ने भोजूबीर के पास कई वाहनों के चालान कटवाए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और बेहतर यातायात के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उधर, चांदपुरी में इरी के उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार ने अधिकारियों संग विचार विमर्श किया। लैब, कांफ्रेंस कक्ष आदि को देखा। वहीं, भुल्लनपुर पीएसी से लेकर केंद्र तक बैरिकेडिंग कराई जा रही है। उधर कमिश्नर दीपक अग्रवाल के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। मुख्य सचिव ने शुक्रवार तक तैयारियां पूरी करने को कहा। देर रात कैंप कार्यालय में हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में डीएम ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा।
पीएम आगमन के मद्देनजर चांदपुर और बड़ा लालपुर के साथ संभावित मार्गों पर साफ सफाई के साथ सड़कें बनाने का काम शुरू हो गया है। गड्ढे भरकर रोलर चलाए जा रहे हैं। काम की मानीटरिंग सीधे पीएमओ कर रहा है। साथ ही हेलीपैड से भूलनपुर चौराहा जीटी रोड तक 1300 मीटर पिच रोड की मरम्मत भी कर दी गई है। इसी से पीएम की फ्लीट गुजरेगी। वहीं पीएसी गेट के पास ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजे का काम तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में दीवारों का रंग रोगन कराया जा रहा है और हस्तकला से जुड़ी आकृतियों में रंग भरे जा रहे हैं। अंदर और बाहर दोनों तरफ सजावट हो रही है। मंच आदि व्यवस्थाओं को अधिकारी परख रहे हैं। जो छोटी-छोटी कमियां हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है।
सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि बाबतपुर में प्रज्ञा हास्पिटल, बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। यहां चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सभी अस्पतालों को एलर्ट किया गया है।