फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फूलों की खुश्बू से महकी महामना की बगिया

फूलों की खुश्बू से महकी महामना की बगिया

Thu, 27 Dec 2018 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
फूलों की खुश्बू से महकी महामना की बगिया
वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में बीएचयू में मालवीय पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को भी भीड़ उमड़ी रही। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चली प्रदर्शनी में फूल, सब्जियों, फलों की प्रजातियां देखी। इस दौरान मालवीय भवन परिसर में लगे स्टॉलों पर लोगों ने अपनी पसंद के सामानों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

मालवीय भवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी में गेंदा, गुलाब, गुलदावदी, गुलाब के कटे फूल, कोलियस, रंगीन पत्तियों से सजावट के साथ ही फूलों से बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान अलग-अलग डिजाइन के सजाए गए मंडप को देखने के साथ ही लोगों ने यहां परिवार संग फोटो खींचकर इस पल को यादगार बनाया। दूसरी तरफ लगे स्टॉलों पर अलग-अलग आकार की हरी सब्जियों, फलों को देखने के साथ ही यहां मौजूद उद्यान विभाग के कर्मचारियों से इसके बीज, उत्पादन आदि के तरीकों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

अतिथि गृह की टीम का शील्ड पर कब्जा
पुष्प प्रदर्शनी के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. वीके शुक्ल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान सर्वाधिक 14 प्रथम, 11 द्वितीय और 12 तृतीय पुरस्कार के साथ विश्वविद्यालय अतिथि गृह की टीम पहले नंबर पर रही। 30 पुरस्कार के साथ कोचीन हाउस की टीम दूसरे नंबर और 30 पुरस्कार के साथ ही केंद्रीय पौधशाला की टीम तीसरे नंबर पर रही। आयोजन सचिव प्रोफेसर अनिल सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का सबसे सुंदर द्वितीय गुलाब क्वीन आफ द शो का पुरस्कार तेजनाथ शर्मा, तृतीय गुलाब प्रिंस आफ द शो का पुरस्कार सुरेश पटेल और चतुर्थ गुलाब प्रिंस आफ द शो का पुरस्कार छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed