{"_id":"5c23e692bdec22570860b1a1","slug":"191545856658-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 एसपी संभालेंगे पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 एसपी संभालेंगे पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 29 जनवरी को शहर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की कमान 10 पुलिस अधीक्षक संभालेंगे। गुरुवार शाम से प्रधानमंत्री से संबंधित कार्यक्रम स्थल, भुल्लनपुर स्थित हेलीपैड और बाबतपुर एयरपोर्ट एसपीजी के अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में रहेगा।
28 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के हेलीकाप्टरों का टच एंड गो का रिहर्सल होगा। इस बीच चांदपुर स्थित राष्ट्रीय बीज अनुसंधान केंद्र परिसर व आसपास और बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल व इसके आसपास रहने वालों का सत्यापन खुफिया इकाइयों कर रही हैं।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में 10 एसपी के अलावा 15 एएसपी, 29 डिप्टी एसपी, दो सौ सब इंस्पेक्टर, 1900 कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी व पांच कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स सहित छह हजार से अधिक जवान, एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। इस बीच एसपीजी के अधिकारियों ने बुधवार को एक बार फिर चांदपुर स्थित बीज अनुसंधान केेंद्र, भुल्लनपुर पीएसी स्थित हैलीपैड, बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल व हेलीपैड और बाबतपुर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से विमर्श किया। इसके अलावा केंद्रीय खुफिया इकाइयों के अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया और स्थानीय अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।