{"_id":"5bc25318bdec22695b7795fe","slug":"191539461912-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित चिकित्सक की मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती भदोही के गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ.अभय सिंह की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई। करीब एक सप्ताह से उनका यहां इलाज चल रहा था। एक सप्ताह में डेंगू से होने वाली यह तीसरी मौत है।
गत सात अक्तूबर को डॉ. अभय सिंह को भदोही से इलाज के लिए बीएचयू लाया गया था। यहां जांच में उनके प्लेटलेटस तीस हजार थे। इसके बाद कम होकर पांच हजार आ गए। दो दिन बाद सुधार हुआ और प्लेटलेटस फिर 20 हजार पहुंच गये थे। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र के अनुसार तीन दिन बाद प्लेटलेटस बढ़कर 80 हजार पहुंच थे और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था। डेंगू मरीज के इलाज में छठे-सांतवें दिन फेफड़े में पानी भर जाने की वजह से आक्सीजन लेने की क्षमता कम होती जाती है। इनके साथ भी ऐसा ही हुआ। शनिवार को तीन बार हृदय गति रुक गई थी दो बार तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन तीसरी बार नहीं बचाया जा सका। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने डेंगू से मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि सीएचसी भदोही से संभावित लक्षण मानकर यहां आए थे जब जांच हुई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी।