{"_id":"5b689e294f1c1b8f568b883f","slug":"191533582889-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीन नगरी में कांवरियों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीन नगरी में कांवरियों का रेला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन के दूसरे सोमवार को कालीन नगरी केसरिया रंग में रंगी नजर आई। हर तरफ कांवरियों का रेला लगा रहा। हाइवे के अलावा विभिन्न मार्गों पर नाचते-गाते और हर-हर, बम-बम के जयकारे लगाते कांवरिये बाबा के जलाभिषेक के लिए जाते दिखे। जगह-जगह बने शिविरों में भी शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। वैसे तो पूरा सावन माह भगवान शिव शंकर का है लेकिन जैसे-जैसे तेरस नजदीक आती है, वैसे-वैसे प्रयाग से जल लेकर बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जाती है। जीटी रोड की कांवरिया लेन पर सोमवार को भारी भीड़ रही। उत्तरी लेन पर बने शिविरों में थोड़ी-थोड़ी देर विश्राम कर शिवभक्त काशी की दिशा में बढ़ते रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के बदलीपुर गांव से कांवरियो का जत्था जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। डीजे की धुन पर नाचते- गाते कांवरिया सेमराध गंगा तट पर जल भरने गए। वहां से सभी कुनौरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने जाएंगे। इस मौके पर सूर्यमणि, विनोद दादा, विकास ,बृजलाल, फोटो देवी, अनिल कुमार, मुन्ना, सुनील, मनोज आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, इलाके के सांडा गांव में सोमवार को बड़ी संख्या में कांवरिया जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इस मौके पर अरविंद कुमार, युंका के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी, नाजिम, अशोक कुमार, मनोज नारायण, दीपक सरोज, लालजी, माया शंकर यादव, गुलाब सरोज, झगड़ू उपाध्याय, मनोज कुमार, दीपक गुप्ता, मुंशी विश्वकर्मा, राहुल पाल, जय प्रकाश कनौजिया, दिनेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन