{"_id":"5b2e985d4f1c1b6a4d8b82bd","slug":"191529780317-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ भदोही समेत चार अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ भदोही समेत चार अफसरों को नोटिस
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सामूहिक विवाह और पेंशन योजना की समीक्षा की। इसमें गैरहाजिर भदोही बीडीओ समेत चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। पेंशन सत्यापन की प्रगति खराब होने पर डीघ और अभोली के बीडीओ को फटकार लगाई।
डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को हिदायत दी कि जल्द से जल्द सामूहिक विवाह के लाभार्थियों का चयन करें। ग्रामीण और नगरीय इलाकों में पैम्फ्लेट छपवाकर और मुनादी से लोगों को जागरूक करें। वृद्धा पेंशन सत्यापन की प्रगति खराब होने पर डीघ और अभोली के बीडीओ को फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह में सत्यापन का काम पूरा करने की हिदायत दी। डीएम ने कहा कि सामूहिक विवाह में शासन से मिलने वाली सुविधाएं दंपतियों को दी जाएगी। निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावकों की बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, ऊषा पाल, ईओ अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।