{"_id":"5ac7e04d4f1c1bd8618b5e32","slug":"191523048525-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पूरा करें काम, हर परियोजना पर पीएमओ की नजर00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पूरा करें काम, हर परियोजना पर पीएमओ की नजर00
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में चल रही केन्द्रीय विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान केन्द्र सरकार में नगर विकास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पेयजल और सीवर कनेक्शन देने में धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। मंडलायुक्त सभागार में शुक्रवार को उन्होंने कहा, परियोजनाओं पर युद्धस्तर से काम कर उन्हें हर हाल में समय पर पूरा करें। हर परियोजना पर पीएमओ की नजर है और इसमें लापरवाही पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने घाटों के जीर्णोद्धार एवं प्रकाश व्यवस्था के अलावा चेजिंग रूम आदि की सुविधा बढ़ाए जाने का भी निर्देश दिया।
मंडलायुक्त सभागार में बैठक के दौरान केन्द्रीय नगर विकास और आवास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शहर में लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए चल रही योजनाओं के धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अस्सी नाला की सफाई सहित उसके वाटर ट्रीटमेंन्ट को जल्द पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। जायका के तहत संचालित दूसरी परियोजनाओं को समयसीमा में पूरी करने और कूड़े के डोर-टू डोर कलेक्शन को प्रभावी करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिया। वाटर एटीएम योजना, स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों, चौराहों के सुधार कार्यों की समीक्षा की। साथ ही मछोदरी, शास्त्री पार्क, रविन्द्रपुरी, गुलाब बाग, बेनिया बाग आदि का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य दिसम्बर 2018 तक पूरा करने का निर्देश दिया। छितौनी में बनने वाले कैटल हाउस के लिए चिन्हित भूमि पर आवारा पशुओं को आवासित करने के लिए दिसंबर 2018 की समयसीमा तय की। पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान 50 हजार घरेलू कनेक्शन दिये जाने के लक्ष्य पर अब तक केवल 12 हजार और 50 हजार सीवर कनेक्शन के लक्ष्य पर 19 हजार कनेक्शन पर फटकार लगाई। उन्होंने कनेक्शन के आवेदन प्रक्रिया को सरल कर मुहल्लों में कैंप लगाकर तीन महीने में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने संचालित विकास एवं निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूरा कराये जाने का भरोसा दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर संचालित परियोजनाओं पर मशीनों एवं श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी और समयसीमा पर कराए जाएं। बैठक में संयुक्त सचिव समीर वर्मा, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल, वीसी वीडीए राजेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।