फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विश्व सुंदरी पुल से गंगा में कूदी छात्रा, मौत

विश्व सुंदरी पुल से गंगा में कूदी छात्रा, मौत

Thu, 22 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
विश्व सुंदरी पुल से गंगा में कूदी छात्रा, मौत
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत विश्व सुंदरी पुल से बुधवार की दोपहर एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने मल्लाहों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसी दौरान एक बुजुर्ग का शव भी गंगा में उतराया मिला। दोनों के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर के जमालपुर थाना अंतर्गत कैमा गांव निवासी राकेश तिवारी का परिवार भगवानपुर में रहता है। पांच साल पहले राकेश की मौत के बाद परिवार में उनकी पत्नी सिंधु, बड़े बेटे सतीश, बेटी पूजा और वर्षा के साथ रहती थी। लंका पुलिस को पूजा ने बताया कि उसकी छोटी बहन वर्षा (18) इसी वर्ष इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मंगलवार की रात वर्षा टीवी देख रही थी तो उसे डांट कर पढ़ाई करने के लिए कहा गया था। बुधवार की सुबह 10:45 बजे के लगभग वर्षा कोचिंग के लिए निकली लेकिन वहां नहीं गई। पूजा ने बताया कि वह कोचिंग में पढ़ाकर और भाई लंका स्थित एक दुकान पर काम कर परिवार का खर्च चलाते हैं। वर्षा का शव देखते ही उसकी मां सिंधु अचेत हो गई। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्षा के बैग से मिले मोबाइल नंबर की मदद से उसकी शिनाख्त की गई।
विज्ञापन

उधर, विश्व सुंदरी पुल के नीचे उतराए मिले बुजुर्ग के शव की शिनाख्त सोनभद्र निवासी भोला (62) के तौर पर हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे भोला के बेटे बबलू अग्रहरि ने बताया कि करीब दस साल से उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उपचार जारी था। इसके अलावा रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों से भी वो पीडि़त थे। आशंका जताई कि बीमारियों से आजिज आकर भोला ने गंगा में कूद कर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed