{"_id":"5ab2b94a4f1c1bae758b6c84","slug":"191521662282-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल नहीं खोल पाए दरोगा, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल नहीं खोल पाए दरोगा, लगाई फटकार
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बुधवार को चौरी थाने का निरीक्षण किया। दो घंटे से अधिक चले निरीक्षण में कप्तान की सख्ती देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे थे। कुछ पुलिसकर्मियों को कप्तान ने फटकार लगाते हुए कार्य शैली में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। थाने में आने वाली समस्याओं को तत्काल निस्तारण को लेकर कप्तान गंभीर दिखे। स्थानीय बाजार के चौराहे पर चौबीस घंटे के लिए पिकेट ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने मेस, आवास, कार्यालय, साफ सफाई, कंप्यूटर कार्यालय और असलहा घर का निरीक्षण किया। कप्तान ने पिस्टल ठीक से न खोलने पर एक एसआई को जमकर फटकार लगाई। साथ ही थानाध्यक्ष को थाने की बाउंड्रीवाल के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। कप्तान ने केस डायरी, रजिस्टर, समस्याओं जांच करने के बाद बारी हल्का दरोगा से क्षेत्र की समस्या और उसके निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष को आने वाली समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि थाने पर जनता के आने रक उसके समस्या का तत्काल निस्तारण होना चाहिए। यही साशन की मंशा है। कप्तान वापस जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर एसपी पीआरओ आरआर यादव, थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय, चौकी प्रभारी शशिकांत , बृजबिहारी सिंह, जितेंद्र यादव, आशुतोष सिंह, इंद्र प्रताप, श्यामलाल, राम आसरे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन