फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में सड़क पर उतरेंगे डॉक्टर0

नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में सड़क पर उतरेंगे डॉक्टर0

Sun, 11 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल कमीशन के विरोध में सड़क पर उतरेंगे डॉक्टर0
वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर चल रही भारत यात्रा के साथ ही विरोध में अब डॉक्टर सड़क पर उतरकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे। 17 फरवरी को आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में इसके लिए शहर में रोड शो किया जाएगा। शनिवार को आईएमए में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, सचिव डॉ. मनीषा सिंह, जनसंपर्क सचिव डॉ. अमित सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि 25 फरवरी से कन्याकुमारी से निकली भारत यात्रा का समापन 25 मार्च को होगा। इसके अंतर्गत 11 मार्च को देश के विभिन्न जगहों से साइकल यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न प्रदेशों से होते हुए 25 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में महापंचायत के रूप में समाप्त होगी। यहां 31 प्रदेशों के 1700 आईएमए शाखाओं से 3,25,000 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए साइकल यात्रा की अनुमति नहीं मिली। इस वजह से अब 17 मार्च को विशाल रोड शो किया जाएगा। जिसमें आईएमए से निकलकर पीएम संसदीय कार्यालय पहुंचकर करीब तीन हजार की संख्या में चिकित्सक पीएम को संबोधित ज्ञापन देंगे और फिर आईएमएस बीएचयू पहुंचकर वहां मेडिकल छात्रों को इस कमीशन से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। साथ ही रास्ते में लोगों में पर्चा बांटकर यह बताया जाएगा कि किस तरह यह कमीशन आम जन को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed