फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ईर्ष्या से दूर रहो, पीड़ित की मदद करो

ईर्ष्या से दूर रहो, पीड़ित की मदद करो

Sun, 11 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ईर्ष्या से दूर रहो, पीड़ित की मदद करो
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी स्थित श्री रामलीला मैदान में शुक्रवार की रात से सात दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने आष्ठा (मप्र) से आईं साध्वी कृष्णा माता का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारी।
विज्ञापन

साध्वी माता ने अनुयायियों ने मानव के मूल कर्तव्य समझाए। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप लोगों को क्यों इस संसार में सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि भक्ति और परोपकार करने के लिए भेजा है। बताया परोपकार संसार का सबसे अच्छा कर्म है। तुम किसी दीन दु:खी को खाना खिलाते हो या उसकी किसी भी प्रकार से सहायता करते हो तो ईश्वर प्रसन्न होता है। माता ने बताया कि आज मनुष्य केवल अपने सुख में लीन है। उसे दूसरे की भावनाओं से मतलब नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तरक्की के लिए किसी से ईष्या न रखो। सदा प्रसन्न रहो। किसी को दुख न पहुंचाओ। ऐसा करने से तुम अपने आप में प्रसन्न रहोगे। कहा कि इच्छाओं की पूर्ति के लिए मत दौड़ो। इच्छाएं कभी खत्म नहीं होंगी। अच्छा कर्म करके अपना भाग्य संवारो, यही काम आएगा। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, विनय उमर, विनीत बरनवाल, ओम सिंह, रमेश जायसवाल, सुभाष मौर्य, अशोक पाल, गिरधारी जायसवाल, सुरेंद्रनाथ यादव, सीता देवी, उमेश विश्वकर्मा आदि ने श्रद्धालुओं की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed