फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दुराचार पीड़िता को मिल रहीं धमकियां

दुराचार पीड़िता को मिल रहीं धमकियां

Sun, 11 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता को मिल रहीं धमकियां
वाराणसी।‘शिवदासपुर ग्राम प्रधान के बेटे चंदन गुप्ता और उसके करीबियों ने मेरी जिंदगी बरबाद कर दी। बंधक बनाकर पहले दोस्तों के साथ सामूहिक दुराचार किया। फिर धमकाकर देह व्यापार कराया। अब मुझे और मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं’। शनिवार को पुलिस के समक्ष यह आपबीती सुनाते हुए जौनपुर जिला निवासी पीड़िता फफक पड़ी। कहा कि प्रधान पुत्र और उसके साथियों ने उसकी जिंदगी बरबाद कर दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि न्यायालय के आदेश से मंडुवाडीह थाने में शिवदासपुर ग्राम प्रधान पुत्र चंदन गुप्ता, उसके नौकर, शिवदासपुर के रवि सिंह उर्फ पंपा सहित पांच के खिलाफ शुक्रवार को सामूहिक दुराचार, अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित युवती का आरोप है कि उसे काम दिलाने का झांसा देकर चंदन गुप्ता और उसके साथियों ने पांच साल पहले अपने घर बुलाया। बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुराचार किया। फिर धमकाकर शिवदासपुर में जबरन देह व्यापार कराने लगे। विरोध करने पर कई बार उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया और धमकाया गया। इस दौरान वह एक बच्चे की मां बन गई। किशोरी का कहना है कि वो आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने बेटे के साथ जीना चाहती है। मगर, चंदन और उसके साथी उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। चंदन धमकाता है कि मंडुवाडीह पुलिस उसके इशारे पर काम करती है और उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता।
विज्ञापन


शिवदासपुर के देह व्यापार के अड्डे बंद कराए पुलिस
वाराणसी। शिवदासपुर इलाके के देह व्यापार के अड्डे बंद कराने के लिए शनिवार को ग्रामीण अचानक मुखर हो उठे। खास बात यह रही कि जिस प्रधान पुत्र चंदन गुप्ता के खिलाफ शुक्रवार को मंडुवाडीह थाने में सामूहिक दुराचार और देह व्यापार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ उसी ने ग्रामीणों की अगुवाई की और पीड़िता के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवदासपुर में देह व्यापार के लिए चिह्नित क्षेत्र में शनिवार को ग्रामीणों ने चंदन गुप्ता के नेतृत्व में जुलूस निकाला। चंदन गुप्ता ने कहा कि विरोधी उसे साजिश के तहत दुराचार और देह व्यापार के फर्जी आरोप में फंसा रहे हैं। मगर, वो किसी की साजिश को कामयाब नहीं होने देगा और जब तक शिवदासपुर से देह व्यापार के सारे अड्डे बंद नहीं हो जाते वो रोजाना ग्रामीणों के साथ धरना देगा। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी कर क्षेत्र से नशेड़ियों का जमघट हटाने और देह व्यापार के अड्डे बंद कराने की मांग की। अंत में मंडुवाडीह पुलिस को ज्ञापन देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ककरमत्ता प्रधान वकील अंसारी, नाजिम गुड्डू और गुड्डु पंडित सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed