{"_id":"5a7f566f4f1c1bfe7e8b4ee9","slug":"191518294639-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवेशन फेयर में दिखा विकास का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवेशन फेयर में दिखा विकास का मॉडल
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला संकाय परिसर में लगे दो दिवसीय इनोवेशन फेयर में देश के विकास पर आधारित मॉडल देखने को मिला। बीएचयू डिजाइन इनोवेशन सेंटर समेत दिल्ली, पंजाब, भुवनेश्वर, कानपुर सहित 17 सेंटरों से आए प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट का मॉडल प्रस्तुत कर उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सेंटर के समन्वयक डॉ. मनीष अरोरा के देखरेख में लगे फेयर में किसी ने सामान पहुंचाने वाला ड्रोन तो कोई रंग घोलने वाली मशीन, मछली पालन के बेहतर मॉडल, शुद्ध पेयजल, पौष्टिक आहार से जुड़ी जानकारी पर आधारित स्टॉल लगाए गए। समापन समारोह में सेंटर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया। बतौर मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्रालय से आए परामर्शदाता नीतिश कुमार ने इसकी सराहना करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास में उपयोगी बताया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रो. कविता शाह, आईआईटी कानपुर से प्रो. रीता जोशी, विक्रमपाल, अजयकुमार पीयूष कुमार गुप्ता, पवनेश कुमार बिंद, एकता जायसवाल, अजय कुमार, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।