फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अंतर प्रांतीय अफीम तस्कर दबोचा गया

अंतर प्रांतीय अफीम तस्कर दबोचा गया

Sun, 11 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अंतर प्रांतीय अफीम तस्कर दबोचा गया
गोपीगंज। पिछले वर्ष 1.40 करोड़ रुपये की अफीम बरामदगी के मुख्य आरोपी करनैल सिंह को शनिवार को क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने राजपूत ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के होशियारपुर निवासी इस अंतर प्रांतीय अफीम तस्कर को समाज में नशे का जहर घोलकर पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ बनाने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

मादक पदार्थों की तस्करी के मोर्चे पर क्राइम ब्रांच को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। चार जुलाई 2017 को जिले की पुलिस ने तस्करी के लिए जा रही 14 किलो, 300 ग्राम अफीम बरामद की थी। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई थी। इस गिरोह का सरगना पंजाब के होशियारपुर निवासी करनैल सिंह पुत्र धर्म सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से हाथ-पैर मार रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना मिली तो स्वाट प्रभारी अजय सिंह ने अपनी टीम के साथ जाल बिछा दिया। गोपीगंज और कोइरौना थाने की पुलिस के सहयोग से वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर चकपड़ौना स्थित राजपूत ढाबा के पास से अंतर प्रांतीय मादक पदार्थों के तस्कर करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सर्वेश रॉय, अनिरुद्ध वैश्वार, सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर गोपीगंज सुनील कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर कोइरौना सारनाथ सिंह भी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि करनैल की पंजाब पुलिस को भी कई वर्षों से तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस टीम भी पंजाब जाकर लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed