फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई : अनुप्रिया

लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई : अनुप्रिया

Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई : अनुप्रिया
चौरी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार विकास के प्रति गंभीर है। स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के तहत काम कर रहे हैं। 2019 में भी भाजपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी। वह मंगलवार को अपने निजी सचिव आरबी सिंह पटेल की माता के निधन पर उनके घर भवानीपुर में संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं थीं।
विज्ञापन

भवानीपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी शिकायतों को भी सरकार गंभीरता से ले रही है। कहा कि समाज में जातिवाद और धर्मवाद का जहर घोलने वाली पार्टियों की करतूत जनता समझ चुकी है। केंद्र सरकार बेहतर कार्य करने पर जनता ने प्रदेश में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई है। दोनों सरकारें विकास के प्रति बेहद गंभीर हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याएं गिनाईं। इस मौके पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष डीएम सिंह, नंदलाल, राजेंद्र प्रसाद, मनोज पटेल, श्याकम बिहारी, दिगंबर पटेल, रामचंद्र पासवान, शिवशंकर पटेल, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed