फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मतदाता लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

मतदाता लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार

Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मतदाता लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार
गोपीगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि मिलेनियम वोटर महा अभियान का मतलब युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक और युवतियों को युवा मोर्चा के पदाधिकारी पार्टी से जोड़ें। वह मंगलवार को नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित आदर्श अतिथि भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर पाठक ने कहा कि मतदान बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में नए वोटरों का नाम दर्ज कराएं। वोटर देश के लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं। वोटरों ने एक चाय बेचने वाले को हमारे देश का प्रधानमंत्री बनाया। वोटर ही लोकतंत्र की तलवार या बम या बंदूक हैं। यही लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार हैं। विपक्षियों के ऊपर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने परिवारवाद और चाटुकारिता करने वाले को कोई दायित्व नहीं दिया है। कहा कि युवा जाग गए हैं। उन्होंने देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि अब जो राष्ट्र का विकास करेगा, वही देश में राज करेगा। इस अवसर पर सपना दुबे, प्रवेश तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार, सभासद नरेंद्र दुबे, अशोक सोनकर, बालदत्त पांडेय, प्रवीण जायसवाल, संदीप गुप्ता, लवी ठाकुर, कुलदीप सेठ और चेतनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed