फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टमाटर की नई प्रजाति किसानों के लिए फायदेमंद

टमाटर की नई प्रजाति किसानों के लिए फायदेमंद

Mon, 11 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
टमाटर की नई प्रजाति किसानों के लिए फायदेमंद
आराजीलाइन (वाराणसी)। भारतीय कृषि सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में आयोजित परिवर्तनशील जलवायु के संबंध में आयोजित गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने ताप अनुकूलित फसलों के बारे में मंथन किया। रविवार को अध्यक्षता करते हुए जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के पूर्व कुलपति प्रो. कल्लू गौतम ने कहा कि टमाटर कि कुछ जंगली किस्मों के जींस का प्रयोग करके नई प्रजाति की किस्में विकसित की गई हैं। यह किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

राहुरी महाराष्ट्र के कृषि विवि के पूर्व कुलपति टी ए मोरे ने कद्दू वर्गीय सब्जियों में ताप सहनशीलता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिंट्रान नाम की एक खरबूजे की जंगली प्रजाति राजस्थान की जलवायु में आसानी से उत्पादित होती है। यदि इसके जीन का प्रयोग किया जाए तो वह सूखारोधी क्षेत्र के लिए लाभकारी होगी। बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर एस रघुवंशी ने कहा कि तापमान में दशमलव छह से दशमलव सात तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके कारण जल स्तर नीचे जा रहा है यह चिंतनीय है। डॉ. मेजर सिंह ने सूखा प्रतिरोधी जीन टमाटर में डालकर किए गए शोध के बारे में बताया। इसी तरह डॉ अनंत बहादुर ने भी टमाटर की एक अन्य प्रजाति काशी अमन को जलभराव में भी जिंदा रहने में सफल बताया। भारतीय कृषि अनुसंधान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. श्रीधर ने और डॉ. सतपाल शर्मा ने भी अनुभव को साझा किए।
विज्ञापन

केरल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. केपी पीटर ने प्रतिकूल मौसम में भी सब्जी सहित अन्य फसलों के उत्पादन में सहयोगी बनने का कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया। डॉ. डी वी आहूजा ने पौधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। डॉ. एबी राय ने पौधो के जड़ों में लगने वाली बीमारी के नियंत्रण पर विचार प्रस्तुत किए। डॉ. सुभाष चंद्रा ने कीट व बीमारी के पूर्वानुमान की जानकारी दी। बंगलुरु के डॉ. ओ पी दत्ता ने बताया विश्व का हर तीसरा व्यक्ति कुपोषण का शिकार है। पोषणयुक्त उत्पादन से ही हर व्यक्ति की सुरक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed