{"_id":"5a2af6bc4f1c1b87698c089d","slug":"191512765116-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन हड़प रहे दबंग, मंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन हड़प रहे दबंग, मंत्री से लगाई गुहार
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में जन सुनवाई की। इस मौके पर दूरदराज से आए फरियादियों की लंबी लाइन लग गई। किसी ने दबंगों पर जमीन और मकान हड़पने की शिकायत की तो किसी ने स्थानांतरण रुकवाने के लिए गुहार लगाई। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सबकी समस्याओं का समाधान होगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जन सुनवाई के दौरान जैतपुरा के हिंद प्रकाश गौड़ ने पत्रक देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि फर्जी वसीयत के जरिये दबंग उनके मकान को हड़पना चाहते हैं। इस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द कार्रवाई होगी। इसी तरह नवाबगंज के विपिन गुप्ता ने कहा कि गांव के एक पक्ष से जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद भी लोग जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। तोफापुर, रोहनिया के दुखरन मौर्या ने गांव के दबंगों पर जोत की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की।
इसी तरह देवरिया से आए राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि दो वर्ष पहले गोरखपुर रेडियो स्टेशन पर उनकी नियुक्ति हुई थी लेकिन अब तक ज्वाइन नहीं कराया गया। बजरडीहा के अजमल ने भी गुहार लगाई। बताया कि हाईस्कूल के प्रमाण पत्र में नाम संशोधित कराने के लिए तीन वर्षों से बोर्ड ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। बड़ागांव के दिव्यांग अजीत सिंह ने स्थानांतरण रुकवाने के लिए मंत्री से गुहार लगाई। पत्रक देकर उन्होंने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। अब उनका स्थानांतरण जौनपुर कर दिया गया है। इतनी दूर आने-जाने में उन्हें परेशानी होगी। वहीं, छोटी पियरी के बसंत लाल चौरसिया ने कैंसर के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई।