{"_id":"59c183d04f1c1b8a688b585d","slug":"191505854416-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने प्रदर्शन कर नहर विभाग को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने प्रदर्शन कर नहर विभाग को चेताया
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर ब्लाक की नहरों में उड़ती धूल ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। नहरों में पानी नहीं होने के चलते धान की फसल सूख रही है, जिससे किसान चिंता में हैं। इसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतीश चौबे के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों ने चोलापुर ब्लाक के नियार स्थित लिफ्ट कैनाल की मुख्य शाखा पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर विभाग को चेताया कि दो दिन में टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो आंदोलन किया जाएगा।
किसानों ने कहा कि नहरों में पानी नहीं होने की वजह से धान की फसल सूखने की कगार पर है। लिफ्ट कैनाल से निकली शाखा बाबतपुर उधोरामपुर में पानी नहीं है। सतीश चौबे का आरोप है कि लिफ्ट कैनाल पर तैनात कर्मचारी अवर अभियंता की मिलीभगत से कैनाल की सफाई के नाम पर गोलमाल किया गया है। मुख्य नहर की शाखा में सफाई नहीं कराई गई। 40 क्यूसेक की क्षमता वाली नहर को नहीं चलाया जा रहा है। चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर टेल तक पानी नहीं गया तो नहर की शाखा पर ताला बंदी कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दिलीप चौबे, राजकुमार प्रजापति, मूरत यादव, अरविंद सिंह, तीर्थराज चौबे, श्वेत कमल चौबे, हरिश्चंद्र चौबे समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।