{"_id":"599f38304f1c1b157f8b4711","slug":"191503606832-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की हादसे में मौत, एक युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की हादसे में मौत, एक युवती झुलसी
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के नियारडीह में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो मौतों से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। गुरुवार को इसे लेकर ग्रामीण खासे मायूस दिखे और एक-दूसरे को ढांढस बंधाते रहे।
नियारडीह के मिरी मौर्य का इकलौता बेटे सुनील (27) की मौत सर्पदंश से हो गई। सुनील अपने घर के समीप पानी के लिए खड़ा था और उसे जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं, राजेश चौरसिया का पुत्र पंकज चौरसिया (19) मुंबई से घर लौट रहा था। जबलपुर में सिरोही थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवारीजन गुरुवार को शव लेकर लौटे और अंतिम संस्कार किया। उधर, भुवनेश्वर तिवारी की पुत्री निशु (20) घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय आग लग जाने से उसकी हालत गंभीर हुई तो परिवारीजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।