{"_id":"595958964f1c1b014c8b472d","slug":"191499027606-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में आज से नए सत्र का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में आज से नए सत्र का आगाज
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2017-18 का सोमवार से आगाज हो रहा है। इसके साथ ही कैंपस में काउंसलिंग की भी शुरूआत हो जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक नये सत्र में 11 जुलाई तक मुख्य परिसर में स्नातक और 19 जुलाई तक स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू होगी।
विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। संकाय/विभागवार कटआफ जारी होने के बाद अब सोमवार से काउंसलिंग शुरू होगी। इसके लिए वेबसाइट पर मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। 23 जून को प्रभारी कुलपति और आईएमएस निदेशक की अध्यक्षता में हुई यूनिवर्सिटी एकेडमिक कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर पर मुहर लग चुकी है। मुख्य परिसर के बाद 16 से 20 जुलाई तक संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी। पहले दिन विभिन्न विषयों की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। इसमें चार जुलाई से बीए आटर्स, छह जुलाई से बीएससी गणित की काउंसलिंग शुरू होगी।