फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   19 wrestlers selected in wrestling trials

Varanasi News: कुश्ती के ट्रायल में 19 पहलवानों का चयन

Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
19 wrestlers selected in wrestling trials
सब जूनियर बालक राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 4 से 6 अक्तूबर तक आगरा में होगी। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ, खेल विभाग लखनऊ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा की ओर से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके लिए वाराणसी टीम चयन ट्रायल बुधवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में हुआ। इसमें जिले के कई अखाड़ों के 106 बालक पहलवानों ने हिस्सा लिया जिसमें से 20 का चयन किया गया। फ्रीस्टाइल के 45 किलो भारवर्ग में वासु प्रजापति, 48 किलो में किशन पाल, 51 किलोग्राम में जिलाजीत, 55 किलो में बलराम यादव, 60 किलो में चंदन यादव, 65 किलो में प्रिंस यादव, 71 किलो में प्रवेश यादव, 80 किलो में आयुष यादव, 92 किलो में आदर्श यादव और 110 किलोग्राम वजन में अमित यादव का चयन हुआ।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन शैली के 45 किलो भारवर्ग में अजय वीर यादव, 48 किलो में रोहित यादव, 51 किलो में प्रिंस यादव, 55 किलो में अवधेश यादव, 60 किलो में हर्ष यादव, 65 किलो में रितेश पटेल, 71 किलो में आदर्श यादव, 80 किलो में अनुकल्प यादव, 92 किलो में तथागत यादव, 110 किलो में नितिन यादव का चयन हुआ। इन सभी पहलवानों का चयन वाराणसी जिलास्तरीय टीम के लिए किया गया है। निर्णायक की भूमिका में सुरेंद्र यादव, नाथूराम यादव, सुनील यादव, विशाल यादव, जावेद अंसारी आदि लोगों ने किया। 19 सितंबर को होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में वाराणसी, चंदौली, गाज़ीपुर, जौनपुर के पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed