{"_id":"6278127e67636b761463bf77","slug":"19-enrolled-in-harishchandra-mahavidyalaya-varanasi-news-vns652511049","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र महाविद्यालय में 19 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में 19 ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सख्त सुरक्षा इंतजाम के बीच प्रत्याशी महाविद्यालय में नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान कुछ प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। हालांकि मैदागिन चौराहे से पहले ही जुलूस रोक दिया गया। नामांकन के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची नौ मई को जारी की जाएगी और मतदान 16 मई को होगा।
रविवार को नामांकन के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर तीन-तीन, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला व विज्ञान संकाय प्रतिनिध पद पर दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन, वाणिज्य और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 16 मई को मतदान के बाद मतगणना होगी और उसके तत्काल बाद परिणामों की घोषणा तथा निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण होगा। लिंग दोह कमेटी के अनुसार 30 जून को नए चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
--
अध्यक्ष पद
अभय यादव, अभिषेक चौधरी, सौरभ यादव
उपाध्यक्ष
अभिषेक यादव, अमन गुप्ता, पीयूष यादव
महामंत्री
रोहित यादव, सर्वेश तिवारी
पुस्तकालय मंत्री
मनीष सोनी, पंकज कुमार सिंह
कला
राकेश कुमार पटेल, विवेक कुमार
विज्ञान
अभिषेक यादव, आशुतोष कुमार शर्मा
विधि
बालेंदु, संजय पटेल, हरिस अलफाज
वाणिज्य
रोहन कुमार सोनकर
शिक्षा संकाय
संस्कार सोनकर
---
एनएसयूआई ने नहीं उतारा पैनल
छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने पैनल नहीं उतारा वहीं एबीवीपी ने अध्यक्ष सौरभ यादव, उपाध्यक्ष अमन गुप्ता, महामंत्री सर्वेश तिवारी और पुस्तकालय मंत्री पर मनीष सोनी को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी छात्रसभा ने अध्यक्ष पद पर अभय यादव, उपाध्यक्ष पद अभिषेक यादव, महामंत्री पद रोहित यादव और पुस्तकालय मंत्री पद पर पंकज सिंह को उतारा है।