{"_id":"5cbe0d91bdec22143b6f299f","slug":"181555959185-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री पुल अब 23 अप्रैल से बंद नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री पुल अब 23 अप्रैल से बंद नहीं होगा
Wed, 24 Apr 2019 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री पुल अब 23 अप्रैल से बंद नहीं होगा। सोमवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। एक दिन पहले रविवार को पुल की भार क्षमता और पुल के कंपन का कारण जांचने के लिए एक सप्ताह के लिए भारी वाहनों का आवागमन बंद करने का निर्देश जारी किया गया था।
चुनाव तैयारियों को लेकर सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान पुल को बंद किए जाने से निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए पुल को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि संबंधित टीम से संपर्क कर इस बाबत जानकारी दे दी जाए। उन्होंने कहा कि अग्रिम आदेश तक पुल को बंद करना स्थगित कर दिया जाए।
शास्त्री पुल मिर्जापुर को वाराणसी सहित भदोही और इलाहाबाद से सीधे जोड़ता है। इस पुल से प्रतिदिन कम से कम दस हजार छोटे- बड़े वाहन गुजरते हैं। यह एक प्रकार से जिले की लाइफ लाइन है। इस पुल के बंद होने से उनको कम से कम 25 से 30 किलोमीटर तक की अधिक दूरी तय करनी पड़ती। इससे समय और ईधन दोनों ही अधिक लगेगा। हालांकि इस बीच भटौली पुल बन गया है, इससे भी मिर्जापुर जाया जा सकता है। लेकिन शास्त्री पुल पर वाहनों का भार ज्यादा है।