फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 फेरों में होगा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन

14 फेरों में होगा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Wed, 20 Mar 2019 02:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
14 फेरों में होगा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन
वाराणसी। होली पर रेलवे वाराणसी, इलाहाबाद व लखनऊ से विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। होली स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन 14 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ- आनंद विहार टर्मिनल- लखनऊ होली स्पेशल रेलगाड़ी
रेलगाड़ी संख्या 04215 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल (02 फेरे) 22 व 24 मार्च को रात 11 बजे लखनऊ से प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 09:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04216 आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ होली स्पेशल (02 फेरे) 24 व 26 मार्च की दोपहर 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करके रात 11:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका ठहराव बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन

वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल रेलगाड़ी
रेलगाड़ी संख्या 04213 वाराणसी-नई दिल्ली होली स्पेशल (02 फेरे) 23 तथा 25 मार्च को रात 9:20 बजे वाराणसी से प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 1:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04214 नई दिल्ली-वाराणसी होली स्पेशल (02 फेरे) 23 व 25 मार्च को दोपहर 03:30 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 07:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी मार्ग में सुलतानपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद स्पेशल
गाड़ी संख्या 04117 इलाहाबाद-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफ ास्ट होली स्पेशल रेलगाड़ी 23 और 24 मार्च को (02 फेरे) इलाहाबाद से रात 08:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 06:00 आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04118 आनंद विहार टर्मिनल-इलाहाबाद सुपरफ ास्ट होली स्पेशल रेलगाड़ी 24 और 25 मार्च को (02 फेरे) आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 9 बजे प्रस्थान करके उसी दिन शाम 07:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन फ तेहपुर, कानपुर सेंट्रल, झिंझक और अलीगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।

सीएसएमटी मुंबई-वाराणसी-सीएसएमटी मुंबई होली स्पेशल रेलगाड़ी
रेलगाड़ी संख्या 01067 सीएसएमटी मुंबई-वाराणसी होली स्पेशल 19 मार्च को सुबह 05:10 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान की और अगले दिन दोपहर 12बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 02068 वाराणसी-सीएसएमटी मुंबई होली स्पेशल 20 मार्च को वाराणसी से दोपहर 01:55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 04:20 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन दादर, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर तथा इलाहाबाद छिउकी जं. स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed