फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   03

03

Sun, 10 Mar 2019 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
03

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को बूथों पर बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई गई। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। पोलियो का सुरक्षा चक्र टूटे नहीं, इसलिए समय-समय पर यह अभियान चलाया जाता है। बच्चों के अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी समझें तथा पांच वर्ष तक के बच्चों को अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अभियान के पहले दिन बच्चों को बूथ स्तर पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिलेभर में 2,84,629 बच्चों को सप्ताहभर में पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष रविवार को जिलेभर के अलग-अलग बूथों पर 1,35,906 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। उन्होंने कहा कि शुरू के पांच दिनों तक जिले के पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। छठे दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। कहा कि एक भी बच्चे पोलियो खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया है। इस मौके पर सीएमए डॉ. धरमवीर प्रसाद, डॉ. एचके त्रिपाठी, डॉ. सगीर हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed