{"_id":"5c3f9c71bdec2273584f3388","slug":"181547672689-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे क्या बेचेगा रुपैया पर थिरके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे क्या बेचेगा रुपैया पर थिरके कदम
Thu, 17 Jan 2019 02:42 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
अतिथि देवा भव: अपराजिता रैली से पहले भातखंडे संगीत विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। चक दे चक दे इंडिया.. और मुझे क्या बेचेगा रुपैया.. गाने पर खूब कदम थिरके। छात्र-छात्राओं ने गिटार और ड्रम पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
गायक दिव्यांशी श्रीवास्तव और स्नेहा ने क्विंस कॉलेज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो रैली में भाग लेने आए छात्र थिरकते नजर आए। इनकी प्रस्तुतियों का हजारों बच्चों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। भातखंडे संगीत विद्यापीठ के संचालक अमित शंकर त्रिपाठी, यशस्वी श्रीवास्तव और एजाज ने गिटार, अविनाश कुमार ने ड्रम पर अपनी भूमिका निभाई। मंच पर बैठे अतिथियों ने भी उनका उत्साह वर्धन किया।