फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रदर्शनी में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

प्रदर्शनी में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

Thu, 17 Jan 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक
वाराणसी। प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में बीएचयू में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं द्वारा सात दिवसीय कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दृश्य कला संकाय के अहिवासी कला वीथिका में 21 से 27 जनवरी तक लगने वाली प्रदर्शनी में देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

15वें प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर बीएचयू में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें स्वतंत्रता भवन में 21 जनवरी को युवा प्रवासियों-छात्र-छात्राओं के बीच संवाद, डिजिटल इंडिया, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर परिचर्चा भी होगी। इस दौरान प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शाम को गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी। व्यवहारिक कला विभाग के डॉ. मनीष अरोरा के निर्देशन में बीएचयू दृश्य कला संकाय में प्रवासी भारतीय दिवस की थीम पर चित्रकला, मूर्तिकला, पॉटरी, फोटोग्राफी, डिजाइन पर आधारित प्रदर्शनी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

भारत कला भवन में भी लगेगी प्रदर्शनी
बीएचयू भारत कला भवन में भी प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। ‘गाधी विभिन्न कलाकारों की दृष्टि में‘‘ विषयक प्रदर्शनी का उद्घाटन 18 जनवरी को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed