{"_id":"5c22923cbdec2256ee323900","slug":"181545769532-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु का जन्म, मसीही समुदाय ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु का जन्म, मसीही समुदाय ने मनाया जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्वशांति, कल्याण का संदेश समेटे क्रिसमस पर सोमवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के बाद उसकी खुशियों का जश्न मंगलवार को भी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही फूलों और केक के साथ एक दूसरे को मेरी क्रिसमस और हैप्पी क्रिसमस के बधाई संदेश के साथ पार्टी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। गिरजाघरों में प्रार्थना के स्वर और बाइबिल के संदेश गूंजे। घरों में केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया।
सेंट मेरीज कैथेड्रल चर्च कैंटोंमेंट से लेकर लाल गिरजा नदेसर, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, सीएनआई चर्च रामकटोरा, सेंट थामस चर्च गिरजाघर, सीएमएस कंपाउड चर्च सिगरा में क्रिसमस डे की सुबह प्रभु यीशु के लिए विशेष प्रार्थना की गई। प्रवचन में बाइबिल की आयतें पढ़ी गईं। शहर के प्रमुख चर्चों की सजावट की गई। कैरोल गीत गाए गए। इसके बाद बोन फायर में जलती आग के चारों ओर खड़े होकर मसीही समाज ने प्रभु से प्रार्थना की। चर्चों में कैंडल जलाकर लोगों ने मदर मैरी और प्रभु यीशु से मन्नतें मांगी। घरों में क्रिसमस डे पर सेलिब्रेशन का नजारा देखने को मिला। एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देने के लिए सुबह से ही लोग एक दूसरे के घर पहुंचे। केक के साथ उनकी खातिरदारी भी हुई। पार्टियों में कैरोल गीत के साथ नाच गाने का कार्यक्रम चलता रहा।