फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   22 और अपार्टमेंट के मालिकों व प्रबंधकों पर भी दर्ज होगा मुकदमा

22 और अपार्टमेंट के मालिकों व प्रबंधकों पर भी दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
22 और अपार्टमेंट के मालिकों व प्रबंधकों पर भी दर्ज होगा मुकदमा
वाराणसी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश राय ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इस लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस हफ्ते शहर की 22 बहुमंजिला इमारतों के मालिकों और प्रबंधकों पर आईपीसी की धाराओें के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

राय के अनुसार बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा के उपाय के मद्देनजर 1620 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से पानी देने वाला फायर पंप होना चाहिए। इसके अलावा 10 हजार लीटर क्षमता का पानी टैंक, राइजर, होजरील और एग्जिट साइनेज होना चाहिए। इन संसाधनोें के आधार पर मौका मुआयना कर अग्निशमन विभाग की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट पर हुआ ध्रुव का अंतिम संस्कार
फ्लैट में आग लगने के कारण जान गंवाने वाले कक्षा 10 के छात्र ध्रुव का अंतिम संस्कार बुधवार को मणिकर्णिका घाट पर हुआ। ध्रुव को मुखाग्नि उसके पिता संजीव तुलस्यान ने दी। इकलौते बेटे की मौत से संजीव का बिलखना देख घाट पर मौजूद उनके करीबियों और परिजनों की आंखें डबडबा आईं। उधर, संजीव के घर के साथ ही अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट्स मेें सन्नाटा रहा। संजीव की पत्नी शोभा के आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। परिवार और रिश्तेदारी की महिलाएं शोभा को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रही थीं। मासूम मान्या भी भाई को याद कर गुमसुम बैठी थी। ध्रुव की मौत से कुछेक दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन था मान्या को बचाने वाला
सोशल मीडिया पर 1:26 मिनट का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक जान जोखिम में डाल कर अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर बाहर की ओर से मान्या को निकाल कर दूसरे कमरे में सुरक्षित पहुंचाते हुए देखा गया। युवक को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। लोगों का कहना था कि कोई उसे जानता नहीं है लेकिन वो फरिश्ता बन कर आया और नन्हीं मान्या को बचाया।

सभी अपार्टमेंट में आग से सुरक्षा के लिए अभियान चले
ध्रुव को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवाजी नगर पार्क में शोकसभा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय ने जिला प्रशासन से मांग की कि शहर के सभी अपार्टमेंट में आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित कराने के लिए अभियान चला कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed