फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धर्म परिवर्तन की सूचना पर युवक को पकड़ा

धर्म परिवर्तन की सूचना पर युवक को पकड़ा

Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की सूचना पर युवक को पकड़ा
बड़ागांव। देवचंदपुर ग्रामसभा की राजभर बस्ती में रविवार को धर्म परिवर्तित कराए जाने की विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर बड़ागांव थाना आई और पूछताछ कर छोड़ दी। इसे लेकर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर नाराजगी जताते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अर्जुन कुमार मौर्य, संतोष सिंह, गुलाब सिंह, दिवाकर, जितेंद्र सिंह, शिव तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, संजीव आदि ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देवचंदपुर गांव की राजभर बस्ती के एक घर में कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसकी सूचना पर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने एक युवक को पकड़ा और कुछ ही देर में छोड़ दिया। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इस बारे में इंस्पेक्टर बड़ागांव महेश पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई। पूछताछ में सामने आया कि धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि उपासना की जा रही थी। युवक से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed