{"_id":"5b4bb2914f1c1b39748b4f9f","slug":"181531687569-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसाईपुर में मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसाईपुर में मकान से लाखों की चोरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर (छोटा) गांव निवासी रविशंकर दुबे के घर में शनिवार की रात घुसे चोर नगदी और जेवरात सहित पांच लाख से ज्यादा का माल समेट ले गए। रविवार की सुबह पीड़ित की सूचना पर चोलापुर थाने की पुलिस मौका मुआयना तक ही सीमित रही। इसे लेकर ग्रामीणों में खासा गुस्सा रहा। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस यदि रात्रिकालीन गश्त पर गंभीरता से ध्यान देती तो चोर, उचक्कों से आम आदमी परेशान न होते।
गोसाईपुर (छोटा) गांव निवासी रविशंकर दुबे ने बताया कि गर्मी के चलते परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घुसे और 10 हजार रुपया, चार लाख से ज्यादा कीमत के जेवर और एक लाख के अन्य सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। उधर, चोलापुर थाना के देवरिया गांव में चोरों के आतंक से ग्रामीण रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। गांव के बबलू सिंह, अवधू सिंह सहित अन्य का कहना है कि चंद कदमों की दूरी पर अजगरा पुलिस चौकी है। इसके बावजूद चोरों ने ग्रामीणों की नींद हराम कर रखी है।