फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कुलपति से जानी व्यवस्था0

मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कुलपति से जानी व्यवस्था0

Fri, 30 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कुलपति से जानी व्यवस्था0
वाराणसी।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने गुरुवार को बीएचयू पहुंचकर शुक्रवार से शुरू होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथॉन की व्यवस्थाओं के बारे में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से बातचीत की। एलडी गेस्ट हाउस में कुलपति, कुलसचिव, चीफ प्राक्टर सहित अन्य अधिकारियों से उन्होंने आयोजन में बढ़चढ़कर भागीदारी करने को कहा। इसके साथ ही कुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक व्यवस्था की मानीटरिंग करते रहने की बात कही।

शहर में विभिन्न स्थानों का दौरा कर योजनाओं का जायजा लेने के बाद राज्यमंत्री शाम करीब 7 बजे बीएचयू एलडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पहले विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ बातचीत किया, उसके बाद यहां जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने बताया कि एक साथ देश के 22 जगहों पर होने वाले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल प्रबंधन और युवाओं को नये-नये प्रोजेक्ट बनाने के लिए प्रेरित करना है। उधर विधायकों के साथ हुई बातचीत में मंत्री ने गंगा में गिरने वाले सीवर पर चिंता जताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अगर गंगा में सीवर गिरना बंद नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed